संदेश

अप्रैल, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

B R Ambedkar - Jayanti

चित्र
बाबासाहेब नाम से विख्यात महान व्यक्तित्व वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की आज जयंती है। अपने संपूर्ण जीवन को एक कुशल व संगठित समाज बनाने के लिए अर्पित कर देने वाले बाबा साहेब का यह समाज सदैव ऋणी रहेगा। हमेशा समानता के पक्षधर रहे अंबेडकर ने दलित समाज को हाशिए की जमीन से उठा कर बराबरी का दर्जा दिया।  बापू ने तो 1930 में सत्याग्रह शुरू किया था पर बाबासाहेब ने 1927 में महाड सत्याग्रह छेड़ दिया था। संविधान निर्माता के रूप में हो....दलित समुदायों के नेताओं......रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्माण में मुख्य प्रेरणा स्रोत हो या एक विचारक......सभी रूपों में बाबासाहेब ने एक राष्ट्र के प्रति सच्चे नागरिक की भांति अहम भूमिका निभाई। मजदूरों के मसीहा के रूप में उन्होंने श्रमिकों के कार्य करने के समय को निर्धारित करने का कानून बनाया ताकि इस वर्ग का शोषण ना हो। आज के कुटिल समाज पर उनके शब्द कड़ा प्रहार करते हैं उन्होंने लिखा था कि "शिक्षा तभी पूरी होती है जब उससे बराबरी का ज्ञान होता है जहां ऊंच-नीच का ज्ञान आए वह अज्ञानता है" आज समाज में धर्मों के आपसी टकराव से  मनुष्य के मध्य वैचारिक म...

भारतीय ट्रांसपोर्ट व्यवस्था और उसकी समस्याएं

चित्र
ट्रांसपोर्ट व्यवस्था किसी भी देश के लिए उसकी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ट्रांसपोर्ट व्यवस्था का होना देश को गतिशील बनाता है क्योंकि सम्पूर्ण आवागमन इसी पर आधारित होता है। परिवहन व्यवस्था के महत्व और उसके समक्ष खड़ी समस्याओं के बारे में जानने से पूर्व यह बेहद जरूरी है कि हम परिवहन व्यवस्था को समझें। परिवहन व्यवस्था से आशय यातायात संबंधी सभी व्यवस्थाओं से है अर्थात ऐसी व्यवस्था जिसकी सहायता से मनुष्य, जीव-निर्जीव तथा वस्तुए आदि एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुगमता से आ जा सकते हैं और व्यवस्था वही है जो व्यवस्थित हो। परिवहन के कई साधन होते हैं जैसे- रेल, मैट्रो, हवाई जहाज, बस, साइकिल, कार, बैलगाड़ी, नाव तथा रॉकेट आदि। जाहिर है इन परिवहनों के लिए कोई मार्ग होना भी आवश्यक है इसलिए हमारे देश में परिवहन के 4 मार्ग निम्न हैं- 1. सड़क मार्ग परिवहन 2. रेल मार्ग परिवहन 3. हवाई मार्ग परिवहन 4. जल मार्ग परिवहन सड़क परिवहन -  सड़क परिवहन के अन्तर्गत वे वाहन आते हैं जो जमीन पर चलते हों इसके मुख्य साधन में ऑटोमोबाइल को समझा जाता है। सड़क परिवहन राज्यों तथा उनकी रा...