फेसबुक
#फेसबुक
आज 21वीं सताब्दी के इस आधुनिक युग में एक ओर जहां संपूर्ण विश्व प्रगति और विकास की राह में आगे बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर इस प्रगति को गति देने का कार्य इंटरनेट के जरिए किया जा रहा है। मनुष्य को मनुष्य से तथा सम्पूर्ण विश्व से जोड़ने के लिए आज इंटरनेट पर अनेको सोशल साइट्स मौजूद हैं जिनमें से कुछ लोकप्रिय हैं- फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर, ब्लॉग्स इत्यादि हैं। ये विभिन्न सोशल साइट्स व एप्लिकेशन अपने अपने स्तर पर अपने यूजर्स को आकर्षित करने का कार्य बख़ूबी कर रही हैं। इन सभी सोसिअल साईट्स में फेसबुक एप्लिकेशन सबसे अधिक लोकप्रिय तथा पसंद की जा रही है। इसकी लोकप्रियता का पता इस बात मात्र से लगाया जा सकता है कि इसपर सक्रिय रहने वालों की संख्या प्रति माह 2.07 अरब है।
आखिर क्यों ये एप्लिकेशन बाकी सोशल साइट्स से अधिक लोकप्रिय है इसका पता लगाने के लिए हमे निम्नलिखित तथ्यों को जानना होगा जो इसे पसंदीदा बनाने का कारण बने हुए हैं।
आखिर क्यों ये एप्लिकेशन बाकी सोशल साइट्स से अधिक लोकप्रिय है इसका पता लगाने के लिए हमे निम्नलिखित तथ्यों को जानना होगा जो इसे पसंदीदा बनाने का कारण बने हुए हैं।
- फेसबुक एप्लिकेशन के माध्यम से सभी यूजर्स अपनी पोस्ट के जरिए अपनी भावनाओं, विचारों तथा सूचनाओं को विस्तारपूर्वक व्यक्त कर सकते हैं क्योंकि इसमें पोस्ट हेतु शब्दों की सीमा 63,206 तक कि है जो कि बहुत है।
- फेसबुक ने एक नया फ़ीचर शुरू किया है जो मैसेज रिक्वेस्ट के नाम से जाना जाता है इसके जरिए हम उस व्यक्ति से भी वार्तालाप कर सकते हैं जो हमारी फ्रेंड लिस्ट में नहीं हैं।
- फेसबुक पर #इंस्टेंट_आर्टिकल की सुविधा उपलब्ध है जिसके जरिये यूजर्स किसी भी आर्टिकल को बिना किसी अन्य ब्राउज़र की मदद से पढ़ सकते हैं।
- फेसबुक में किसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया की सुविधा बहुत खूब है अर्थात किसी पोस्ट को नापसंद भी किया जा सकता है उसके लिए डिसलाइक इमोजी मौजूद है।
- इस एप्लिकेशन में फेसबुक सर्च की सुविधा मौजूद है जिसके माध्यम से यूजर्स किसी भी पब्लिक पोस्ट को ढूंढ सकते हैं।
- फेसबुक में एक नया फ़ीचर जो कि बहुत ही रोचक है वो है इवेंट रिमाइंडर जो आसपास हो रहे इवेंट की जानकारी देता है और उसमें शामिल होने के लिए भी यूजर्स अप्लाय कर सकते हैं।
Aapne fb ka bade hi prbhavshali tarike se varnan kiya h.☺☺👍👍
जवाब देंहटाएं